'मुसलमान हमारे खिलाफ नहीं'
सपा प्रमुख ने ‘मुलायम संदेश यात्रा’ की शुरुआत के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि भाजपा ने मस्जिद गिरवा दी थी। इसके बाद मुसलमानों ने हमारी सरकार बनवायी। मुसलमान हमारे खिलाफ नहीं है। अयोध्या में हमने किसी को मरवाया नहीं, फिर भी मुकदमा लिखा दिया गया।


'अब हर थाने में मुसलमान सिपाही'
उन्होंने कहा कि महिलाओं और मुसलमानों को पार्टी से ज्यादा जोड़ना है। मुसलमान हमारे खिलाफ नहीं है। दूसरी पार्टी के मुस्लिम नेता भी खिलाफ नहीं बोलते। मुसलमान सबसे ज्यादा पिछड़े हैं। हमने भर्तियां की। अब हर थाने में मुसलमान सिपाही हैं। उन्होंने कहा कि मुस्लिम पिछड़ा हुआ है। हमारी सरकार ने उसे आगे बढ़ाने का काम किया। हमारे नौजवान एक बार फिर सरकार बनवाएंगे।

'किसी नौजवान का हाथ खाली नहीं रहेगा'

लखनऊ के चिकन के कपड़ों का उल्लेख करते हुए मुलायम ने कहा कि विश्व में चिकन के कपड़े मशहूर हैं, जिन्हें लखनऊ के मुसलमान बनाते हैं। आज नौजवान संकल्प करके जाएगा कि फिर सपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि अभी सभी नौजवानों को नौकरी नहीं मिली है, अबकी बार सरकार बनेगी तो कुछ न कुछ रोजगार देंगे। किसी नौजवान का हाथ नहीं खाली होगा।

'यूपी सरकार देश में सबसे अच्‍छी सरकार'
मुलायम ने कहा कि हमारे साथ लड़कियां कम हैं, क्योंकि आप लोग (सपा नेता एवं कार्यकर्ता) लड़कियों को बढ़ावा नहीं देते। इज्जत नहीं करते। सभा में 50 की जगह 500 लड़कियां होनी चाहिए। उन्होंने दावा किया कि मुलायम संदेश यात्रा निकलने के बाद अन्य दलों की सभी यात्राएं पीछे छूट जाएंगी। संसद में दिये गये भाषण का जिक्र करते हुए मुलायम बोले के सदन के अंदर किसी ने पूछा कि यूपी की सरकार कैसी चल रही है। हमने बताया कि यूपी की सरकार अच्छी चल रही है। मैं चुनौती देता हूं कि पूरे भारत में सबसे अच्छी सरकार यूपी की चल रही है।

'संदेश यात्रा निकलेगी तो विरोधी देखते रह जाएंगे'
सपा प्रमुख ने कहा कि पिछले चुनाव के घोषणा पत्र में जो वादे किये गए थे वो दो साल पहले ही पूरे हो गए। उसके बाद कई और काम किये जो घोषणापत्र में नहीं थे..संदेश यात्रा निकलेगी तो विरोधी देखते रह जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस बार का चुनाव महत्वपूर्ण है। अन्य पार्टियां चुनाव प्रचार में लग गयी हैं लेकिन हमारी पार्टी थोडा पीछे रह गयी है लेकिन जब हमारे नौजवान निकलेंगे तो सभी पार्टियां पीछे रह जाएंगी।
Newer Post
This is the last post.

Post a Comment

  1. How to get to BetMGM Casino - Dr.D.C.
    Directions 양산 출장안마 to 용인 출장마사지 BetMGM Casino (BetMGM) 영주 출장안마 with public transportation. The following transit lines 전주 출장마사지 have routes 오산 출장마사지 that pass near

    ReplyDelete

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.