November 2016

कालेधन के खिलाफ आज सरकार ने बहुत बड़ा ऐलान किया है। देश के नाम संदेश में प्रधानमंत्री मोदी ने आज ऐलान किया कि 8 नवंबर की रात 12 बजे से 500 और 1000 के नोट बंद कर दिए गए हैं।
जिन लोगों के पास ये नोट हैं उन्हें इसे बदलने के लिए 50 दिन का मौका दिया गया है, यानी 30 दिसंबर तक ये नोट बैंकों या पोस्ट ऑफिस में बदले जा सकते हैं। इसके साथ ही पीएम मोदी ने कई बड़े ऐलान किए।
 8 नवंबर की रात 12 बजे से 500 और 1000 के नोट बंद
> 9-10 नवंबर को देशभर के ATM बंद
> 9 नवंबर को देश के सभी बैंक बंद
> 11 नवंबर तक अस्पताल, रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट और बस स्टैंड पर नोट चलेंगे
500-1000 के नोट का क्या करें
> 30 दिसंबर तक बैंक और पोस्ट ऑफिस में बदले जा सकते हैं नोट
> एक दिन में सिर्फ 10 हज़ार तक के नोट बदले जा सकते हैं
> 31 मार्च 2017 तक रिज़र्व बैंक में बदले जा सकते हैं नोट
ATM से पैसा निकालने का नया नियम
> कुछ दिन तक 1 दिन में सिर्फ 2000 रुपए निकाल सकते हैं
> बाद में एक दिन में 4000 रुपए तक निकाल सकते हैं
> बैंक से भी सिर्फ दस हजार नोट बदलने की होगी इजाजत
अब आगे क्या होगा
> सरकार 500 और 2000 हजार के नए नोट लाएगी
> रिजर्व बैंक ने कहा- 10 नवंबर से बाजार में 500 और 2 हजार के नए नोट आएंगे
फैसले का असर
> बाज़ार से नकदी कम हो जाएगी
> रोज़मर्रा की खरीददारी में मुश्किल होगी
इंटरनेट बैंकिंग, चेक और ड्राफ्ट पर कोई असर नहीं
> 11 नवंबर की रात 12 बजे तक पेट्रोल पंप और सीएनजी स्टेशनों पर 500 और 1000 रुपये के नोट चलेंगे।
> 11 नवंबर की रात तक दवाई की दुकान पर डॉक्टर की पर्ची पर 500 या 1000 की नोट चलेंगे।
> रेलवे बुकिंग काउंटर पर 11 नंवबर तक 500 और 1000 का नोट चलेगा।
देश में नोटों का चलन
> बाजार की कुल नकदी में 1000-500 के नोट की हिस्सेदारी 84 फीसदी है।
> 1000 के नोट की हिस्सेदारी 39 फीसदी है।
> 500 के नोट की हिस्सेदारी  45 फीसदी है।

देश में कालेधन पर लगाम लगाने के लिए एक बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक का फैसला लिया गया. देश की अर्थव्यवस्था में 500 रुपए और 1000 रुपए के नोट सर्वाधिक सर्कुलेशन में है और यही करेंसी देश में कालेधन को छिपाने के काम भी आती है. अब इसे एक झटके में खत्म करने के लिए केन्द्र सरकार ने मंगलवार रात 12 बजे (8 नवंबर) से सभी 500 और 1000 रुपये के नोट को प्रतिबंधित कर दिया है.
इन दोनों करेंसी को प्रतिबंधित करते हुए प्रधानमत्री मोदी ने बताया कि जल्द इनकी जगह लेने के लिए 500 रुपये और 2000 रुपये के नए नोट बाजार में उतारे जाएंगे.

प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि यह कदम केन्द्र सरकार के लिए जरूरी इसलिए हो गया था क्योंकि बीते कई दशकों से देश की अर्थव्यवस्था में मौजूद खरबों-अरबों की ब्लैकमनी विकास को रोक रही थी. मोदी के मुताबिक इसी ब्लैकमनी के चलते सरकार की नीतियों का कोई फायदा देश की गरीब जनता को नहीं पहु्ंच रहा था और वह पूरी तरह से विकास के पहिए से अछूते थे.
प्रधानमंत्री की घोषणा के मुताबिक अब 500 और 1000 रुपये के नोट को बैंक और पोस्टऑफिस में जमा कराने के अलावा कोई विकल्प नहीं है. पुराने नोट 30 दिसंबर तक जमा कराए जा सकते हैं.
9 और 10 नवंबर को देश के कई एटीएम काम नहीं करेंगे और 9 नवंबर को देश के बैंक बंद रहेंगे. लिहाजा प्रधानमंत्री ने लोगों से अपील की है कि वह किसी तरह की अफरा-तफरी में न आएं. मोदी ने भरोसा दिलाया है कि 11 नवंबर तक केन्द्र सरकार कुछ विशेष इंतजाम कर देगी.
अंत में प्रधानमंत्री ने माना कि उनके इस फैसले से आम आदमी को कुछ दिनों तक दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. लेकिन उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस कदम के बाद देश में कालेधन पर पूरी तरह से लगाम लगा दी जाएगी. लिहाजा आम आदमी कुछ दिनों की इस परेशानी का सामने करने के लिए तैयार रहें. यह कदम देश के हित में है.

17 फीचर्स में जानें नए 2000 के नोट की खासियत
#1. नोट के आगे की तरफ सी थ्रू रजिस्टर में दो हजार रुपए लिखा होगा। आईडेंटिफिकेशन मार्क के ऊपर दिखाई देने वाली फूल सी आकृति सी थ्रू रजिस्टर के नाम से जानी जाती है। दो हजार के नोट में फूल की जगह इसका मूल्य होगा। जो रोशनी में दिखेगा।​
#2. नोट पर दो हजार की लेटेंट इमेज भी होगी। गांधीजी की फोटो के साइड में लेटेंट इमेज होती है। इसमें जितने का नोट है उसकी संख्या लिखी होती है।
#3. नोट में देवनागरी में भी नोट की वैल्यू यानी 2000 लिखा होगा। 
#4. इसके बीच में महात्मा गांधी की पोट्रेट होगी। 
#5. लेफ्ट साइड में छोटे अक्षरों में आरबीआई और दो हजार लिखा होगा। 
#6. सिक्युरिटी थ्रेड में ‘भारत’,आरबीआई और 2000 लिखा होगा। नोट को झुकाने पर इसका कलर 'थ्रेड ग्रीन' से 'ब्लू रंग' में बदलेगा।
#7. नोट के दाएं तरफ गारंटी क्लॉज, प्रॉमिस क्लॉज और गवर्नर के सिग्नेचर होंगे। वहीं इसी तरफ आरबीआई का चिन्ह भी होगा। 
#8. नीचे से दाएं तरफ रुपए का सिंबल के साथ 2000 लिखा होगा। ये कलर चेंज इंक में लिखा है। जो ग्रीन से ब्लू रंग में बदलेगा। 
#9.नोट के ऊपर से लेफ्ट साइड और नीचे से राइट साइड नंबर पैनल होगा। पैनल में नंबर छोटे से बड़े होंगे। कमजोर आंखों वालों के लिए महात्मा गांधी की पोट्रेट, अशोक पिलर और ब्लीड लाइन और आइडेंटिटी मार्क उभरा हुआ होगा।​
#10.दाएं तरफ 2000 का इलेक्ट्रोटाइप वाटरमार्क होगा।
#11.नोट के दाएं तरफ ही अशोका पिलर होगा।
#12.राइट साइड में रेकट्राइंगल का साइन उभरा हुआ होगा। जिसमें 2000 लिखा होगा।
#13.लेफ्ट और राइट साइड सात एंगुलर ब्लीड लाइन उभरी हुई होगी।

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.